सत्यापन ना करने पर 6 मकान मालिकों पर की गई चालानी कार्यवाही

सत्यापन ना करने पर 6 मकान मालिकों पर की गई चालानी कार्यवाही

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय पौड़ी के निर्देशानुसार जनपद में लगातार बाहरी व संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध चलाए जा रहे व्यापक सत्यापन अभियान के क्रम में  बुधवार को प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार के नेतृत्व में कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत सघन सत्यापन अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान कोटद्वार क्षेत्रान्तर्गत जिन मकान मालिकों द्वारा अपने किरायेदार/नौकर का अनिवार्य सत्यापन नहीं कराया गया था ऐसे 06 मकान मालिकों के विरुद्ध कोटद्वार पुलिस टीम द्वारा धारा- 83, उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए ₹60,000/- का जुर्माना किया गया। सत्यापन अभियान के दौरान पुलिस टीमों द्वारा स्थानीय नागरिकों को जागरूक करते हुए उन्हें अपने यहां बाहर से आए नए किरायेदार को रखने से पूर्व उसका पुलिस सत्यापन अवश्य करने हेतु निर्देशित किया गया।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *