शहर में घूम रहे आवारा पशुओं को पकड़ने का आभियान शुरू

शहर में घूम रहे आवारा पशुओं को पकड़ने का आभियान शुरू

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार | आवारा पशुओं से कोटद्वार शहर को मुक्त कराने के लिए विधान सभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने आज से एक अभियान की शुरुवात की है। इससे अब शहर को बेसहारा पशुओं से निजात मिलने की उम्मीद है। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने घमंडपुर में निराश्रित पशुओं को गैंडीखाता स्थित भागीरथी धाम आश्रम गोशाला में ले जाने वाले वाहन को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया|
शहर में यूं ही घूम रहे आवारा और बेसहारा पशुओं को पकड़ने के लिए आभियान शुरू हुआ है। अब लोगों की परेशानियां खत्म हो जाएगी। क्योंकि रास्ते पर घूम रहे बेसहारा पशु दुर्घटना का शिकार हो जाते है। जिससे कि कई बेसहारा पशु की मौत हो जाती है। राहगीरों एवं वाहनों को आवागमन में आवारा पशुओं के कारण समस्याओं का सामना करना पड़ता है|
सभी निराश्रित पशुओं को पकड़ कर गैंडीखाता स्थित भागीरथी धाम आश्रम में रखा जाएगा जहां उनकी देखभाल की जाएगी| इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि निराश्रित गौवंशीय पशुओं से कोटद्वार को मुक्त करने के अभियान के तहत यह कदम उठाया गया है। उन्होंने कहा कि लगातार आवारा पशुओं के बढ़ने से पर्यटकों व स्थानीय नागरिकों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही थी| वर्तमान में कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आवारा पशुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। सड़कों पर इन पशुओं के घूमने से आये दिन दुर्घटनाएं भी हो रही हैं। साथ ही यातायात व्यवस्था प्रभावित होने से भी जनता को समस्या हो रही है। इनके कारण कई लोग घायल भी हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि निराश्रित पशुओं को आश्रय दिलाना हम सबकी जिम्मेदारी बनती है| इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने भागीरथी आश्रम के स्वामी आत्मा राम का भी आभार व्यक्त किया है|
इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के जिला सह मंत्री सचिन नेगी, नगर मंत्री अंकित नेगी, गौ रक्षा एवं विश्व हिंदू परिषद के सुमित नेगी, आदर्श रावत, धीरज सिंह नेगी, जगदंबा प्रसाद सहित अन्य लोग उपस्थित थे|

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *