शराब पीकर वाहन चलाने वाले 10 चालकों के वाहन व लाइसेंस हुए जब्त

शराब पीकर वाहन चलाने वाले 10 चालकों के वाहन व लाइसेंस हुए जब्त

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत शराब पीकर वाहन चलने वालों के विरूद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।

जिसके क्रम में समस्त थाना प्रभारियों द्वारा गुरुवार को सांय से लेकर रात्रि तक एल्कोमीटर के साथ सघन चैकिंग अभियान चलाया गया। दौराने चैकिंग 10 वाहन चालक जो शराब पीकर वाहन चला रहे थे के विरूद्ध मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के तहत कार्यवाही कर चालकों की गिरफ्तारी के साथ-साथ वाहनों को सीज कर चालकों के डी0एल0 निरस्तीकरण की कार्यवाही की गयी। साथ ही जनपद पुलिस द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के तहत 154 वाहनों के चालान किया गया जिनमें में से 116 वाहनों से 73,000/-रुपये का संयोजन शुल्क वसूला गया तथा 38 वाहनों का चालान माननीय न्यायालय में प्रेषित किये गये। जनपद पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वालों व यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही लगातार जारी।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *