शराब पीकर वाहन चलाने वाले 16 वाहन हुए सीज, 54 ओवर लोडिंग वाहनों के चालकों के विरूद्ध की गयी कड़ी कार्यवाही

शराब पीकर वाहन चलाने वाले 16 वाहन हुए सीज,  54 ओवर लोडिंग वाहनों के चालकों के विरूद्ध की गयी कड़ी कार्यवाही

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्री लोकेश्वर सिंह द्वारा सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु समस्त थाना,यातायात प्रभारियों को दिन रात सघन चेकिंग कर विशेषकर शराब पीकर वाहन चलाने वाले व ओवर लोडेड वाहन चलाकों के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु कड़े निर्देश दिये गये हैं।

जिसके क्रम में दिनांक 17.11.2024 को समस्त थाना/यातायात प्रभारियों द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत चेकिंग अभियान चलाते हुए शराब पीकर वाहन चलाने वाले कुल 16 वाहन चालकों के वाहनों को सीज कर डीएल निरस्तीकरण की कार्यवाही की गयी (कोटद्वार-11, लक्ष्मणझूला-02,देवप्रयाग-01, सतपुली-01, व यातायात श्रीनगर-01)। साथ ही वाहनों में ओवर लोडिंग कर यातायात नियमों का उलंघन करने वाले कुल 54 वाहन चालकों (कोटद्वार-18, श्रीनगर-08, पौड़ी-06, यातायात कोटद्वार-04,सतपुली-04, रिखणीखाल-04,यातायात लक्ष्मणझूला-03,देवप्रयाग-01,लैंसडाउन-03 व यातायात श्रीनगर-03) के विरूद्ध चालानी कार्यवाही की गयी। यातायात नियमों का उलंघन करने वालों के विरूद्ध पौड़ी पुलिस का सघन चेकिंग अभियान लगातार जारी।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *