श्री शिव शक्ति साईं मंदिर में रविवार को होगा पूजन हवन व विशाल भंडारा

श्री शिव शक्ति साईं मंदिर में रविवार को होगा पूजन हवन व विशाल भंडारा

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। रेलवे कालोनी स्थिति श्री शिव शक्ति साईं मंदिर में १८ वा साईं महोत्सव २२ एवम २३ फरवरी को संपन्न हो रहा है।
प्राप्त जानकारी के तहत मंदिर के संरक्षक एवं साईं महोत्सव के संयोजक संजय मित्तल ने जानकारी देते हुए बताया कि, आज प्रातः मंदिर में बाबा का अभिषेक पूजन और आरती संपन्न हुई। मंदिर में सभी देवताओं की पूजा की गई।
आज ही २ बजे से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी,यात्रा में आगे आगे मातृ शक्ति पवित्र कलश लेकर चलेंगी। यह भव्य यात्रा श्री साईं मंदिर से बाजार स्टेशन रोड होकर बीर बाला तिलु रोतेली चौक से राष्ट्रीय राजमार्ग से झंडा चौक होते हुए प्रमुख मार्गों से चलकर वापिस साईं मंदिर में जाकर यात्रा संपन्न होगी।
यात्रा में विभिन्न देवी देवताओं की झाकियां भी शोभा यात्रा में दिखेंगी।
मित्तल ने बताया कि,मंदिर कमेटी के समस्त लोग कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे है।
कल २३ फरवरी को द्वितीय दिवस के कार्यक्रम के अनुरूप प्रातः ८ बजे साईं पूजन हवन आहुति,और ११ बजे से बाबा का विशाल भंडारा प्रारंभ होगा।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *