सिद्धबली मेले के कुशल संचालन के लिए क्षेत्राधिकारी सदर तुषार बोरा ने पुलिस बल को किया ब्रीफ

सिद्धबली मेले के कुशल संचालन के लिए क्षेत्राधिकारी सदर तुषार बोरा ने पुलिस बल को किया ब्रीफ

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। गुरुवार को क्षेत्राधिकारी सदर पौड़ी तुषार बोरा द्वारा कोतवाली कोटद्वार परिसर में आगामी तीन दिवसीय सिद्दबली वार्षिक मेला-2025 के दृष्टिगत मेले में लगे समस्त पुलिस बल की औपचारिक ब्रीफिंग ली गई। ब्रीफिंग के दौरान पुलिस कार्मिकों को मेला क्षेत्र में अपेक्षित भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था एवं यातायात संचालन को सुचारु बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। साथ ही सभी को स्पष्ट निर्देशित किया कि मेला अवधि में प्रत्येक अधिकारी/कर्मचारी अपने निर्धारित दायित्वों का पालन पूर्ण सतर्कता, अनुशासन एवं उत्तरदायित्व के साथ सुनिश्चित करेगा।

1. सभी पुलिसकर्मी अपने ड्यूटी प्वाइंट पर समय से उपस्थित रहेंगे।

2. भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त एवं निगरानी पूरी सतर्कता से की जाएगी।

3. पूर्व निर्धारित यातायात डायवर्जन, पार्किंग व्यवस्था एवं मार्ग सुरक्षा को प्रभावी रूप से लागू किया जाए।

4. वायरलेस संचार माध्यम को सक्रिय रखने के साथ ही किसी भी आकस्मिक स्थिति में तत्काल प्रतिक्रिया देते हुए उच्चाधिकारियों से समन्वय स्थापित किया जाए।

5. महिलाओं, बच्चों एवं वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाए।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *