सिगडड़ी के जंगलों में आग लगाने वाला दूसरा दोषी भी गया जेल

सिगडड़ी के जंगलों में आग लगाने वाला दूसरा दोषी भी गया जेल

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। लैंसडौन वन प्रभाग के कोटद्वार रेंज के गुलरझारा बीट के सिगडड़ी के जंगलों में 20 अप्रैल को आग लगाने वाले दूसरे दोषी रोशन पुत्र आनंद, निवासी उदयरामपुर को आज हिरासत में लेकर उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। रेंज अधिकारी बीडी जोशी ने बताया कि ने बताया कि वन विभाग इसको पकड़ने के लिए लगातार दबिश दे रहा था जिसमें आज कामयाबी मिली। बताया कि इससे पूर्व इसी अग्निकांड के एक दोषी राकेश पुत्र केसर, निवासी उदयरामपुर को 29 अप्रैल को पकड़ कर जेल भेज दिया गया था। बताया कि इससे पूर्व भी वन विभाग द्वारा कोटद्वार रेंज के जंगलों में आग लगाने में शामिल लालपुर निवासी मनमोहन नेगी पुत्र सुरेंद्र नेगी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। अब तक वन विभाग की कोटद्वार रेंज द्वारा तीन लोगों को जंगलों में आग लगाने में शामिल होने के कारण जेल भेजा गया है। जांच दल में डिप्टी रेंजर अखिलेश रावत, वन दरोगा अमित कुमार, वन दरोगा गंभीर सिंह तोमर व वन आरक्षी सुरेंद्र सिंह के अलावा अन्य वनकर्मी शामिल थे। 
 

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *