सिम्भलचौड़ व आमपड़ाव से सट्टा लगाते हुए 2 गिरफ्तार

सिम्भलचौड़ व आमपड़ाव से सट्टा लगाते हुए 2 गिरफ्तार

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया, जनपद पौड़ी गढ़वाल, श्रीमती श्वेता चौबे* द्वारा जनपद में जुआ/सट्टे की खाईबाड़ी लगाने वालों के विरूद्ध प्रभावी चैकिंग अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक  शेखर चन्द्र सुयाल के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी कोटद्वार गणेश लाल कोहली, क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन विभव सैनी के पर्यवेक्षण, प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत देखरेख शान्ति/कानून व्यवस्था संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चैकिंग के दौरान अभियुक्त राकेश पाल को रू0 नगदी 7,100/- व सट्टा पर्ची के साथ मा0 न्यायालय के पीछे कोटद्वार के पास से एवं अभियुक्त बेताल सिंह नेगी को 12,000/- व सट्टा पर्ची के साथ आमपड़ाव कोटद्वार के पास से जुआ का सट्टा लगाते हुये गिरफ्तार किया गया। जिस सम्बन्ध में अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली कोटद्वार में जुआ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। जनपद में जुआ/सट्टे की खाईबाड़ी लगाने वालो के विरूद्ध अभियान लगातार जारी है।

*अभियुक्तगण नाम पताः-*
• राकेश पाल पुत्र हरस्वरूप, निवासी- काशीरामपुर तल्ला कोटद्वार, थाना-कोटद्वार, जनपद पौड़ी गढवाल।
• बेताल सिंह नेगी पुत्र हरि सिंह नेगी, निवासी- आमपड़ाव, थाना कोटद्वार, जनपद पौड़ी गढवाल

*पंजीकृत अभियोगः-*
• मु0अ0सं0-05/2023, धारा-13 जुआ अधिनियम बनाम राकेश पाल
• मु0अ0सं0-06/2023, धारा-13 जुआ अधिनियम बनाम बेताल सिंह

*बरामद मालः-*
• रू0 नगदी 19,100/- व सट्टा पर्ची

 

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *