सूरत शर्मा बने कोटद्वार बाजार चौकी प्रभारी

सूरत शर्मा बने कोटद्वार बाजार चौकी प्रभारी

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्रीमती श्वेता चौबे ने जनपद में चार उपनिरीक्षकों को इधर से उधर कर दिया है। कोटद्वार बाजार चौकी प्रभारी प्रद्युमन सिंह नेगी को दुगड्डा पुलिस चौकी का प्रभारी बनाया गया है। दुगड्डा पुलिस चौकी में तैनात चौकी प्रभारी सूरत शर्मा को बाजार चौकी प्रभारी कोटद्वार बनाया गया है। लैंसडौन में तैनात महिला उपनिरीक्षक रचना रानी को कोटद्वार कोतवाली में भेजा गया है, जबकि थाना थलीसैण में तैनात महिला उपनिरीक्षक दीपा रानी को थाना रिखणीखाल में नियुक्त किया गया है।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *