सुखरो नदी के राजस्व क्षेत्र में धड़ल्ले से हो रहा अवैध खनन, राजस्व विभाग बना धृतराष्ट्र

सुखरो नदी के राजस्व क्षेत्र में धड़ल्ले से हो रहा अवैध खनन, राजस्व विभाग बना धृतराष्ट्र

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। सुखरो नदी के राजस्व क्षेत्र में धड़ल्ले से खनन हो रहा है, कोहरे की आड़ लेकर खन्नन माफिया टैक्टरों को नदी में भेजकर चुगान कार्य को अंजाम दे रहे हैं। ताज्जुब की बात यह है कि राहगीरों को यह खन्नन दिखाई दे रहा है, लेकिन लगता है कि राजस्व विभाग की आँखों मे धृतराष्ट्र की पट्टी बंधी है, जिसको अपने क्षेत्र ने खन्नन होते हुए नही दिख रहा है। लगता है कि कोटद्वार की नदियों में पूरी तरह से खन्नन बंद की घोषणा हवाई है, नही तो राजस्व विभाग को यह खन्नन दिखाई देता और वह इसको रोकने का प्रयास करता। आम लोगों का कहना है कि  सुखरो पुल को खुले अभी कुछ ही समय व्यतीत हुआ है यदि नदी पर अवैध खन्नन इसी तरह जारी रहा तो फिर से उनको अन्यत्र मार्गों से भाबर जाना पड़ेगा। क्योंकि जिम्मेदार संस्थाएं अपने कार्य को ईमानदारी से अंजाम दे पाने में सक्षम नही हैं।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *