सुखरो नदी में अवैध खनन करता टैक्टर सीज़

सुखरो नदी में अवैध खनन करता टैक्टर सीज़

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। लैंसडाउन वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी नवीन चंद्र पंत के निर्देशन व उपप्रभागीय वनाधिकारी के मार्गदर्शन में आज मंगलवार को दिन में एक बजे के लगभग वन विभाग की टीम ने रेंज अधिकारी अजय कुमार ध्यानी के नेतृत्व में सुखरो नदी में अवैध खनन कर रहे टैक्टर को पकड़ कर कोटद्वार रेंज में लाकर सीज कर दिया। प्रभागीय वनाधिकारी नवीन चंद्र पंत का कहना है कि अवैध खनन को बिलकुल भी बर्दाश्त नही किया जाएगा। जो भी इसमें संलिप्त पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्यवाई की जायेगी।
 

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *