सुखरो पुल पर असामाजिक तत्वों को नही रास आ रहे हाइट बैरियर, तीसरी बार पहुँचाया नुकसान

सुखरो पुल पर असामाजिक तत्वों को नही रास आ रहे हाइट बैरियर, तीसरी बार पहुँचाया नुकसान

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। सुखरो पुल पर लोक निर्माण विभाग दुगड्डा द्वारा भारी वाहनों की आवाजाही को रोके जाने के लिए लगाये गए हाइट बैरियर को लगातार असामाजिक तत्वों द्वारा नुकसान पहुंचाया जा रहा है। कुछ समय पहले निम्म्बूचौड़ की ओर जाने वाले हाइट बैरियर को असामाजिक तत्वों द्वारा जेसीबी मशीन से उखाड़ कर फेंक दिया गया, फिर 24 नवंबर को सिम्म्भलचौड़ की ओर जाने वाले हाइट बैरियर को मोड़ दिया गया ।

आज  गुरुवार को फिर से निम्म्बूचौड़ की ओर जाने वाले हाइट बैरियर को असामाजिक तत्वों द्वारा मोड़ दिया गया। लगता है कि असामाजिक तत्व इस पुल पर भारी वाहनों की आवाजाही को लेकर बेचैन हैं।

वही पूरे मामले में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता डीपी सिंह का कहना है कि वह हाइट बैरियर को नुकसान पहुंचाने के बारे में असामाजिक तत्वों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा चुके हैं। लेकिन अभी तक किसी भी असामाजिक तत्व को पकड़ा नही गया, जिसके कारण इन लोगों के हौसले बढ़ रहे हैं। कहा कि विभाग जल्द ही इसकी सूचना पुलिस को देगा जिससे ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो सके।

 

 

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *