स्व.धीरेन्द्र सिंह चौहान की याद में हुआ शोक सभा का आयोजन

स्व.धीरेन्द्र सिंह चौहान की याद में हुआ शोक सभा का आयोजन

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। आशीर्वाद बैंडिंग प्वाइंट मवाकोट में स्व.धीरेन्द्र सिंह चौहान जी की याद में एक शोक सभा का आयोजन कर उनको श्रद्धासुमन अर्पित किये गए। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय चौहान शान्त, मधुर व सुशील स्वभाव के धनी थे। मृदुलता उनकी पहचान थी। वह एक पूर्व सैनिक होने के साथ- साथ व्यवसायी भी थे।

कोटद्वार की राजनीति में उनका बहुमूल्य योगदान सदैव जनता याद रखेगी। कहा कि उन्होंने दो बार विधायक का चुनाव लड़ा लेकिन कभी भी अपने विरोधियों को कटु शब्द नही कहे। मृदुलता से ही वह अपने विरोधियों की आलोचना करते थे। यह उनके मृदुल स्वभाव का ही परिणाम था कि उनके निधन पर प्रत्येक दल के लोगों ने गहरा दुःख प्रकट किया है। कहा कि उनके जाने से कोटद्वार की राजनीति में एक शून्य पैदा हो गया है। उनके निधन से उनके चाहने वाले अपने आप को अनाथ महसूस कर रहे हैं। श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में प्रवीण पुरोहित, कृष्णा नेगी के अलावा हज़ारों लोग मौजूद थे।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *