थलीसैंण के दूरस्थ गाँव डडोली की रामलीला में पुलिस ने चलाया जनजागरुकता कार्यक्रम

थलीसैंण के दूरस्थ गाँव डडोली की रामलीला में पुलिस ने चलाया जनजागरुकता कार्यक्रम

एनसीपी न्यूज़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्वेता चौबे द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत *रामलीला मंचन के दौरान रामलीला कमेटी से समन्वय स्थापित* कर दर्शकों को यातायात नियमों, नशे के दुष्प्रभावों, साइबर अपराध, महिला सम्बन्धी अपराध, गुड टच बेड टच, नशे के दुष्प्रभावों के विषय में नाटक, नुक्कड़ नाटक, व्याख्यानों आदि के माध्यम से जागरूक करने हेतु निर्देशित किया गया है। साथ ही सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि रामलीला मंचन के दौरान दर्शकों को प्रेरित करें कि वे अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत होने वाली अवैध गतिविधियों/मादक पदार्थों की तस्करी की सूचना भी पुलिस को दें।

जिसके क्रम में बुधवार को थाना थलीसैण पुलिस टीम द्वारा थलीसैण से 72 कि0मी0 दूर दूरस्थ गाँव डडोली में जाकर गांव में हो रही रामलीला कमेटी के साथ समन्वय स्थापित कर रामलीला में उपस्थित दर्शकों को यातायात नियमों, साइबर अपराध, महिला सम्बन्धी अपराध, नशे के दुष्प्रभावों, किरायेदारों का सत्यापन आदि के विषय में व्याख्यानों के माध्यम से जागरूक किया गया साथ ही दर्शकों को डायल-112 एवं साइबर हेल्पलाइन-1930 के बारे में जानकारी देते हुए अपने-अपने क्षेत्र में होने वाली अवैध गतिविधियों/मादक पदार्थों की तस्करी की सूचना पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया गया। गांव वासियों द्वारा पौड़ी पुलिस की इस प्रकार से रामलीला मंचों में जाकर जनजागरूकता कार्यक्रम कराने पर भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी ।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *