ट्रैफिक पुलिस ने छात्र-छात्राओं को “Good Samaritan” बनने के लिए किया प्रेरित

ट्रैफिक पुलिस ने छात्र-छात्राओं को “Good Samaritan” बनने के लिए किया प्रेरित

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्वेता चौबे के निर्देशन में आज दिनाँक 08.09.2023 को यातायात निरीक्षक कोटद्वार शिव कुमार व यातायात पुलिस टीम द्वारा गुरु राम राय स्कूल कोटद्वार में छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा व यातायात के नियमों, संकेतों व यातायात चिन्हों के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही छात्र-छात्राओं के बालिग होने तक वाहन न चलाने एवं मोटर वाहन अधिनियम में नाबालिग द्वारा वाहन चलाने पर होने वाली चालानी/दण्डात्मक कार्यवाही के बारे में भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी।

छात्र-छात्राओं को अपने परिजनों व दोस्तों को यातायात नियमों की जानकारी साझा करने के लिए प्रेरित करते हुये सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की मदद कर उसकी जान बचाते हुये एक अच्छे “Good Samaritan” की भूमिका निभाने के लिये भी प्रेरित किया गया।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *