ट्रक यूनियन के सदस्य बनकर ट्रक चालकों से अवैध वसूली करने वाले हुए गिरफ्तार

ट्रक यूनियन के सदस्य बनकर ट्रक चालकों से अवैध वसूली करने वाले हुए गिरफ्तार

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी  लोकेश्वर सिंह द्वारा सभी थाना प्रभारियों को उनके क्षेत्र में होने वाली अवैध वसूली के संबंध में सूचना प्राप्त होने पर कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।
इसी क्रम में दिनांक 18.12.2024 को कोटद्वार पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि कोटद्वार क्षेत्रान्तर्गत सिद्धबली बैरियर पर दो व्यक्ति दिनेश सिंह व सुशील रावत द्वारा स्वयं को संयुक्त यातायात समिति (रजि.) के अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष बताकर ट्रक चालकों से अवैध रूप से वसूली की जा रही है। इस सूचना पर पुलिस टीम सिद्धबली बैरियर पर पहुंची और अवैध वसूली की पुष्टि होने पर दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक रसीद बुक व ट्रक चालकों से वसूली गयी धनराशि बरामद की गयी। उक्त मामले मे संलिप्त दोनों व्यक्तियों के विरूद्ध कोतवाली कोटद्वार में मु0अ0सं0-313/24, धारा- 126/308(2) BNS पंजीकृत कर दोनों के विरूद्ध नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

पंजीकृत अभियोग
मु0अ0स0-313/24 धारा 126/308(2) BNS

*बरामद माल का विवरण*
1. संयुक्त यातायात समिति (रजि.) कोटद्वार की रसीद बुक।
2. ट्रक चालकों से वसूले गई धनराशि

*नाम पता अभियुक्त*
1.दिनेश सिंह तड़ियाल पुत्र अनसूया सिंह तड़ियाल, निवासी- भवानी एनक्लेव, नजीबाबाद रोड, कोटद्वार।
2. सुशील रावत पुत्र यशवंत सिंह रावत, निवासी- शिवालिक नगर, नजीबाबाद रोड, कोटद्वार।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *