त्योहारी सीजन में पैदल गश्त कर पौड़ी पुलिस द्वारा सुरक्षा की भावना को किया जा रहा प्रबल

त्योहारी सीजन में पैदल गश्त कर पौड़ी पुलिस द्वारा सुरक्षा की भावना को किया जा रहा प्रबल

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों व थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत त्योहारी सीजन धनतेरस, दीपावली, भैया दूज में बाजारों में होने वाली भीड़ भाड़ के दृष्टिगत आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, यातायात व्यवस्था भी सुगम व सुचारू हो और आमजन में भी सुरक्षा की भावना प्रबल हो इसके लिए दिन से लेकर सायं तक पैदल गश्त करने के लिए निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में कल देर सायं कोटद्वार बाजार में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार जया बलोनी,क्षेत्राधिकारी कोटद्वार विभव सैनी, पौड़ी बाजार में क्षेत्राधिकारी पौड़ी  अनुज कुमार तथा श्रीनगर बाजार में एसएसआई लोकेंद्र बहुगुणा के नेतृत्व में पुलिस टीमों द्वारा पैदल गस्त कर चेकिंग की गई साथ ही दुकान स्वामियों/विक्रेताओं को अपने सामान को फुटपाथ पर न फैलाने हेतु निर्देशित किया गया जिससे बाजारों में आवाजाही सुगमता से हो सके, पैदल गस्त करने से आमजन में भी सुरक्षा की भावना प्रबल हो रही है और अराजक तत्वों पर भी नजर रखी जा रही है।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *