उत्तराखण्ड में भी BJP ने बदला कप्तान, महेंद्र भट्ट बनाये गए नए प्रदेश अध्यक्ष

उत्तराखण्ड में भी BJP ने बदला कप्तान, महेंद्र भट्ट बनाये गए नए प्रदेश अध्यक्ष

एनसीपी न्यूज़। उत्तराखंड की सियासत से आज सुबह बड़ी खबर आई है। यूपी की तर्ज पर उत्तराखंड में भी भाजपा का कप्तान बदला गया है। मदन कौशिक की जगह अब महेंद्र भट्ट को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।

 

शनिवार को भाजपा मुख्यालय से जारी आदेश के मुताबिक बद्रीनाथ के पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट को तत्काल प्रभाव से प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। दो दिन पहले उत्तर प्रदेश में भी प्रदेश अध्यक्ष बदला गया था। तभी से मदन कौशिक को हटाने की चर्चाएं जोर पकड़ने लगी थी।

महेंद्र भट्ट की प्रदेश अध्यक्ष के पद पर नियुक्ति से भाजपा ने एक बार फिर गढ़वाल कुमाऊँ और ब्राह्मण ठाकुर समीकरणों को साधा है। भाजपा ने कुमाऊँ से ठाकुर चेहरे को सीएम बनाया तो गढ़वाल के ब्राह्मण चेहरे को प्रदेश अध्यक्ष का पद दिया है।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *