उत्तराखंड समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बने अब्दुल मतीन सिद्दीकी, आभा को मिली गढ़वाल प्रभारी की जिम्मेदारी

उत्तराखंड समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बने अब्दुल मतीन सिद्दीकी, आभा को मिली गढ़वाल प्रभारी की जिम्मेदारी

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। समाजवादी पार्टी ने उत्तराखंड के लिए प्रभारियों व प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा कर दी है। सोनम बगवाड़ी को जहाँ प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी दी गयी है। वही अब्दुल मतीन सिद्दीकी को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जबकि आभा बड़थ्वाल को गढ़वाल प्रभारी की जिम्मेदारी दी गयी है।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह रावत ने एनसीपी न्यूज़ से बातचीत में नई कार्यकारिणी घोषित किये जाने पर केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताते हुये नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी। कहा कि नए पदाधिकारियों की नियुक्ति से राज्य में पार्टी के जनाधार को बढ़ाए जाने में मदद मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले विधानसभा चुनावों में पार्टी के प्रदर्शन में कई गुना सुधार देखने को मिलेगा।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *