वार्ड नम्बर-19 से निर्दलीय विजयी पार्षद नेत्र मोहन असवाल ने उनको विजयी बनाने के लिए जनता का जताया आभार

वार्ड नम्बर-19 से निर्दलीय विजयी पार्षद नेत्र मोहन असवाल ने उनको विजयी बनाने के लिए जनता का जताया आभार

 

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। वार्ड नम्बर-19 से निर्दलीय विजयी पार्षद नेत्र मोहन असवाल ने उनको विजयी बनाने के लिए जनता का आभार जताया कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता सुखरो नदी में सुरक्षा दीवार के निर्माण की होगी जिससे ध्रुवपुर में जलभराव को रोका जा सके। कहा कि बिना सुरक्षा दीवार के ध्रुवपुर के लोगों में हमेशा एक भय बना रहता है। कहा कि इसके अलावा वार्ड में बिजली, पानी व सड़क की समस्याओं को दूर किया जाएगा। जितनी भी सरकारी योजनाएं हैं उनका लाभ जनता को पहुंचाया जाएगा। कहा कि इसके अलावा विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन के कार्यों को पूरा किया जाएगा।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *