वार्ड नंबर- 27 दुर्गापुर में निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी महेंद्र सिंह ने कहा चुनने में योग्यता को बनाएं पैमाना

वार्ड नंबर- 27 दुर्गापुर में निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी महेंद्र सिंह ने कहा चुनने में योग्यता को बनाएं पैमाना

 

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। वार्ड नंबर- 27 दुर्गापुर से निर्दलीय पार्षद पद प्रत्याशी महेंद्र सिंह कांग्रेस, भाजपा व अन्य निर्दलीय प्रत्याशियों में सबसे आगे दिख रहे हैं। उनके द्वारा आयोजित किए गए रोड शो में सबसे अधिक संख्या देखने को मिली जिससे राष्ट्रीय दलों दलों व अन्य निर्दलीय प्रत्याशियों के माथे पर शिकन नजर आ रही है। एनसीपी न्यूज से बातचीत में निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी महेंद्र सिंह ने कहा कि उन्होंने जमीन पर जाकर लोगों की समस्याओं को महसूस किया है और वह इसका बोलकर नहीं बल्कि धरातल पर कार्य कर के इन समस्याओं का संपूर्ण समाधान करेंगे। कहा कि उनका एक लंबा फौजी अनुभव रहा है जिसका लाभ निश्चित तौर पर वार्ड नंबर 27 दुर्गापुर की क्षेत्रीय जनता को मिलेगा।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *