वैश्य अग्रवाल सभा ने महाराजा अग्रसेन को 5146 वीं जयन्ती पर किया याद

वैश्य अग्रवाल सभा ने महाराजा अग्रसेन को 5146 वीं जयन्ती पर किया याद

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। वैश्य अग्रवाल सभा के तत्वाधान मे महाराजा अग्रसेन की 5146 वी जयन्ती धूमधाम से मनाई गयी । लालबत्ती चौक स्थित अग्रसेन की मूर्ति के नीचे आयोजित उक्त समारोह का शुभारम्भ सभा के अध्यक्ष शरत चन्द गुप्ता ने दीप प्रवज्जलित कर किया।  इस अवसर उन्होने कहा कि महाराजा अग्रसेन ने अपने समाज के साथ-साथ अन्य समाजों के उत्थान के लिये हमेशा संर्धष किया है।

महासचिव राकेश मित्तल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन एक रूपया एक ईंट के सिंद्धान्त पर चलते थे ।
इस अवसर पर युवा सभा के अध्यक्ष पवन अग्रवाल, महिला सभा अध्यक्ष ऊषा अग्रवाल, कुलदीप अग्रवाल एडवोकेट , विजय कुमार माहेश्वरी, हिमांशु अग्रवाल, कुलदीप अग्रवाल, मोनिका गुप्ता ने विचार व्यक्त किये ।

कार्यक्रम का संचालन महासचिव राकेश मित्तल ने किया ।
इस अवसर कोषाध्यक्ष नरेन्द्र अग्रवाल , आनन्द गुप्ता, गोपाल बंसल ,आंचल अग्रवाल , रमेश सिंघल, श्रवण कुमार गुप्ता, नरेन्द्र मित्तल, श्याम सुन्दर अग्रवाल,अमिताब अग्रवाल,नीरज गुप्ता ,अजीत अग्रवाल ,राजीव अग्रवाल , संजय मित्तल, सुमित अग्रवाल ,रतन अग्रवाल ,नवीन अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *