वन विभाग की अनुपस्थिति में गुज्जरों ने मनाया सेला पर्व

वन विभाग की अनुपस्थिति में गुज्जरों ने मनाया सेला पर्व

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। वन गुज्जर समुदाय द्वारा पारंपारिक रुप से बनाये जाने वाला सेला पर्व का आगाज आज कोटद्वार के सुखरो बीट-२ में वन गुज्जर डेरो पर प्राकृतिक पोधारोपन कर किया गया। जिसमें महिलाओं, पुरूषों एवं बच्चों द्वारा मिलकर पोधा रोपण कर पोधो के बचाने का संकल्प लिया गया। गुज्जर ट्राईबल युवा संगठन के संरक्षक शमशाद चेची ने बताया कि उक्त कार्यक्रम में वन विभाग को भी आमंत्रित किया था लेकिन वह  किन्हीं कारणों से नही आ पाए। 

वन गुज्जर समुदाय द्वारा पारंपारिक रुप से अपने खत्तो के आसपास 20 जुलाई से 30 जुलाई तक प्राकृतिक पेड़ों का रोपण कर धरा को हरा भरा करने का संकल्प लिया जाता है।

आज हर वर्ष की भांति सेला पर्व की शुरुआत कोटद्वार से मस्तु व कासिम के डेरे से की गयी जिसमें वन गुज्जर ट्राईबल युवा संगठन के संरक्षक शमशाद चेची और अध्यक्ष मो मीर हमजा एवं उपाध्यक्ष अमन चेची, ईशाक आदी ने शिरकत की। कोटद्वार रेंज के वनाधिकार अधिनियम 2006 के ग्राम अध्यक्ष कासिम बानीया के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसमें वन गुज्जर ट्राईबल युवा संगठन के द्वारा खत्ते के बच्चों
से कला प्रतियोगिता कराई गयी जिसमें बच्चों ने चार्ट के माध्यम से समुदाय के प्रकृति के साथ जुड़े हुए जीवन को प्रर्दशित किया गया। संगठन द्वारा प्रतियोगिता में  बेहतर प्रर्दशन करने वाले बच्चों को प्रोत्साहित किया गया।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *