विधानसभा अध्यक्ष ने दिव्यांग बच्चों की देख रेख और उज्जवल भविष्य के लिए संस्था को दी एक लाख की आर्थिक मदद

विधानसभा अध्यक्ष ने दिव्यांग बच्चों की देख रेख और उज्जवल भविष्य के लिए संस्था को दी एक लाख की आर्थिक मदद

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने कोटद्वार विधानसभा के झंडीचौड़ स्थित भारती देवी एजुकेशनल फाउंडेशन की संस्था को एक लाख रुपए की आर्थिक मदद दी ।

उन्होंने बताया कि ” भारती देवी एजुकेशनल फाउंडेशन संस्था भाबर क्षेत्र में आसपास के इलाकों से दिव्यांग बच्चों की देख रेख करती है उन्हें स्किल सीखना , उनमें ऐसी प्रतिभा भरना जिससे वह इस समाज में कुछ कर सके , भारती देवी संस्था द्वारा लगातार कई वर्षों यह कार्य किया जा रहा है ।
अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि दिव्यांग बच्चे भगवान का स्वरूप होते है वह भी इस समाज का एक अभिन्न अंग है जिन्हे समाज में रहकर सामाजिक कार्यों में प्रतिभाग करने का पूरा अधिकार दिया जाना चाहिए । उन्होंने बताया इस से पूर्व भी जो भी संस्था द्वारा उन्हें बताया गया उन्होंने उस पर कार्य किया है और आगे भी लगातार वह कार्य करते रहेंगी ।

इस अवसर पर संस्था के मण्डल अध्यक्ष आशीष रावत, फाउंडर कमलेश कुमार , इंचार्ज रिनी , हेमा जदली, मानसी भट्ट , रिंकी , विनोद धूलिया , नवल किशोर आदि लोग उपस्थित रहे

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *