विधानसभा अध्यक्ष ने कैंप कार्यालय का हवन यज्ञ के साथ किया शुभारंभ

विधानसभा अध्यक्ष ने कैंप कार्यालय का हवन यज्ञ के साथ किया शुभारंभ

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। मालगोदाम रोड स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने अपने कैंप कार्यालय का विधिवत हवन यज्ञ के साथ शुभारंभ किया|
क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के उद्देश्य से विधानसभा अध्यक्ष कोटद्वार में कैंप कार्यालय का शुभारंभ किया| इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों की उपस्थिति में विधिवत पूजा अर्चना एवं हवन यज्ञ किया गया| पीडब्ल्यूडी के गेस्ट हाउस में कैंप कार्यालय स्थापित किया गया है जहां पर विधानसभा अध्यक्ष एवं मौजूद स्टाफ द्वारा क्षेत्रवासियों की समस्याओं को सुना जायेगा| इसके साथ ही कार्यालय से जनपद स्तरीय सभी विभागों के साथ सामंजस्य रख कर विकास कार्यों को गति मिलेगी|विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि वह जब भी क्षेत्र में मौजूद रहेंगी इस कैंप कार्यालय से ही दैनिक कार्यों को संचालित करेंगी इसके अलावा उनका स्टाफ प्रतिदिन क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को सुनेगा|
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सड़क, बिजली, पानी उनकी पहली प्राथमिकता है। क्षेत्र का चहुंमुखी विकास हो इसके लिए वह हर संभव प्रयासरत भी हैं। उन्होंने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार जनता के हित में कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही हैं। जनता उन योजनाओं का लाभ उठाकर अपने जीवन स्तर को सुधार सकती है।पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ हर हाल में मिलना चाहिए।वह लगातार विभिन्न विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर क्षेत्र के विकास के लिए नई योजनाओं के सृजन के लिए प्रयासरत हैं।
इस अवसर पर चंद्रमोहन जसोला, गोविंद लड्ढा, उमेश त्रिपाठी, राजगौरव नौटियाल, मनीष आर्य, राकेश मित्तल, मनोज कुंडलिया, सौरभ नौडियाल, बृजपाल, अनिल बहुगुणा, कुलदीप अग्रवाल, विजय लखेडा, कमल नेगी, मनीष भट्ट, जयदेव नौटियाल, मीना बेंजवाल, प्रीति कुलाश्री, संगीता सुंदरियाल, रजनी बिष्ट, लक्ष्मी नेगी, आशा ध्यानी, उर्वशी अग्रवाल, रानी नेगी, अनीता आर्य, भानूश्वरी, अर्चना शर्मा, मंजू ज़ख्मोला, सुनीता कोटनाला, शशि नैनवाल, आशा कोठारी, मालती बिष्ट, आशा डबराल, गायत्री भट्ट, मुन्नी काला, लक्ष्मी डोबरियाल, अनीता गौड़, कसम पटवाल, पूनम खंतवाल, पूजा शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे|

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *