विधानसभा अध्यक्ष ने की कोटद्वार के नवनियुक्त पदाधिकारियों के साथ बैठक

विधानसभा अध्यक्ष ने की कोटद्वार के नवनियुक्त पदाधिकारियों के साथ बैठक

एनसीपी न्यूज़। देहरादून। रविवार को विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने अपने शासकीय आवास पर विधान सभा कोटद्वार के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों के साथ बैठक कर विधानसभा कोटद्वार के विकास एवं संगठनात्मक विषय पर चर्चा वार्ता की।

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने कहा कि उनके द्वारा आयोजित की गई यह बैठक कोटद्वार के विकास को और कैसे आगे बढ़ाया जाए एवं केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर- घर तक कैसे पहुंचा जाए इन विषयों पर सकारात्मक चर्चा की।

उन्होंने कहा कि पदाधिकारियों एवम् कार्यकर्ताओं द्वारा भी उन्हें क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया जाता है जिनका पूर्ण तरीके से निवारण करने की कोशिश करती है।

बैठक में विधानसभा कोटद्वार के जिला पदाधिकारी सहित सभी मंडलों के अध्यक्ष मौजूद रहे।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *