विधानसभा अध्यक्ष ने किया आपदा ग्रसित क्षेत्रों का दौरा विभागों को दिए जरूरी निर्देश

विधानसभा अध्यक्ष ने किया आपदा ग्रसित क्षेत्रों का दौरा विभागों को दिए जरूरी निर्देश

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। विधानसभा अध्यक्ष व कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने पिछले वर्षा ऋतु के दौरान आपदा से ग्रसित स्थानों पर पहुंचकर सुरक्षा एवं निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया।

गत वर्ष के त्रासदी से सबक लेकर इस वर्ष की तैयारी कई महीने पहले से शुरू कर दी है ऋतु खण्डूडी भूषण ने। मालन और सुखरों नदी पर हो रहे चैनेलाइजिंग कार्य का निरीक्षण कर विभाग को कार्य में तेजी लाने के लिए निर्देशित किया।

विधानसभा अध्यक्ष ने बताया पिछली वर्षा में भारी बारिश होने के कारण कोटद्वार में कई जगह नुकसान हुआ है। लोगों के घर जमीन इत्यादि बह गए थे, जिनकी सुरक्षा हेतु कई जगह सुरक्षा दीवार बनने का कार्य गतिमान है। अभी भी कई जगह कार्य पूर्ण ना होने के कारण वहां पर नदी को चैनलाइज करना बहुत जरूरी है।
उन्होंने मालन व सुखरो नदी में पोकलैंड, जेसीबी आदि मशीन की संख्या बढ़ा कर कार्य में तेजी लाने के लिए विभाग को निर्देशित किया।

विधानसभा अध्यक्ष ने मावाकोट से कण्वाश्रम तक बन रही इंटर लॉकिंग रोड का भी निरीक्षण किया और कार्य की गुणवनता का ध्यान रखते हुए जल्द से जल्द कार्य समाप्त करने के आदेश दिए।

विधानसभा अध्यक्ष ने सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को सख़्त निर्देश दिया है कि सुरक्षा कार्य तय समय से पहले ही पूर्ण किए जाए।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *