विधानसभा अध्यक्ष ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं

विधानसभा अध्यक्ष ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं

एनसीपी न्यूज़। देहरादून| उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने दसवीं और बारहवीं की उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी साथ ही सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि वे इसी तरह पूरी लगन और मेहनत से निरन्तर आगे बढ़ते रहें तथा अपने घर-परिवार, राज्य और देश का नाम गौरवान्वित करें।
विधानसभा अध्यक्ष ने इंटरमीडिएट परीक्षा में राज्य में प्रथम स्थान पर हरिद्वार की दिया राजपूत, द्वितीय स्थान पर चमोली के अंशुल बहुगुणा, तीसरे स्थान पर संयुक्त रुप से उधमसिंह नगर की दृष्टि चौहान एवम बागेश्वर के सुमित सिंह मेहता सहित हाईस्कूल परीक्षा में प्रदेश में प्रथम स्थान पर टिहरी के मुकुल सिलस्वाल, दूसरे स्थान पर उत्तरकाशी के आयुष अवस्थी एवं तीसरे स्थान पर बागेश्वर की रबीना कोरंगा सहित सभी विद्यार्थियों को अपनी शुभकामनाएं दी है।
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी ने कहा कि सभी सफल छात्र-छात्राएँ भविष्य में भी इसी तरह सफलता के नित नए आयामों को छुएं और जीवन में एक सफल, सुयोग्य और सजग नागरिक बनें। उन्होंने कहा कि जो विद्यार्थी अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाए है वह निराश न हों। सफलता एवं असफलता जीवन के 2 पहलू है। विधानसभा अध्यक्ष ने सभी सफल छात्र छात्राओं के अभिभावकों एवं गुरुजनों को भी अपनी शुभकामनाएं दी है|

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *