विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने मकर संक्रांति मिलन समारोह में किया प्रतिभाग

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने मकर संक्रांति मिलन समारोह में किया प्रतिभाग

एनसीपी न्यूज़। देहरादून । संगम परिवार के आठवें स्थापना दिवस के उपलक्ष में संगम ट्रस्ट ने मकर संक्रांति मिलन समारोह का आयोजन किया जिसमें उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में देहरादून नगर निगम मेयर सुनील उनियाल गामा भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर शिक्षा से जुड़े कई प्रबुद्ध हस्तियों ने प्रदेश के समृद्धि एवं विकास के विषयों पर चर्चा की तथा प्रदेशवासियों को को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर कुलपति उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय प्रोफेसर ओंकार सिंह, कुलपति आईसीएफएआई विश्वविद्यालय रामकरण सिंह, संगम ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेश तिवारी, उपाध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, सचिव धीरेंद्र प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष शिव शंकर कुशवाहा, आदि उपस्थित थे।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *