विद्यार्थियों ने शिक्षक बनकर मनाया शिक्षक दिवस

विद्यार्थियों ने शिक्षक बनकर मनाया शिक्षक दिवस

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। 5 सिंतबर शिक्षक दिवस के अवसर पर क्रेडल पब्लिक स्कूल में रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।विद्यार्थियों ने नाटक के माध्यम से शिक्षकों की भूमिका निभाई। कार्यक्रम की शुरूआत विद्यालय की प्रबंधक श्रीमती रेणुका गोंसाई ने भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तस्वीर पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर की ।

विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए प्रबंधक श्रीमती रेणुका गोंसाई ने कहा कि गुरु के दर्ज़े को ईस्वर से ऊपर माना गया है, इसलिए माता- पिता के बाद गुरु ही होता है जो अपने विद्यार्थियों का सबसे अधिक भला चाहता है। इसलिए विद्यार्थियों को हमेशा अपने गुरुओं का सम्मान करना चाहिए। विद्यार्थियों द्वारा शिक्षकों के लिये विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें म्यूजिकल चेयर व रैम्प वाक शामिल थे। शिक्षकों ने प्रतियोगिताओं में उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।

 

 

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *