विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए लगेगा शिविर

विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए लगेगा शिविर

एनसीपी न्यूज़।कोटद्वार। समग्र शिक्षा परियोजना के अन्तर्गत समावेशी शिक्षा में विशेष आवश्यकता वाले CWSN बच्चों (children with special needs/disables) के लिए दिनांक 25 नवंबर 2022 को राजकीय इंटर कॉलेज कोटद्वार में एक शिविर का आयोजन किया जा रहा है शिविर में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को सहायता उपकरण दिए जाने हेतु Alimco संस्था कानपुर के द्वारा चिन्हांकित किया जाएगा, जिन्हे बाद में उपकरण निशुल्क दिए जायेंगे। शिविर में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा गहन जांच के उपरांत मौके पर भी दिव्यांगता प्रमाण पत्र, समाज कल्याण विभाग द्वारा निशुल्क यात्रा पास जारी किए जाएंगे.
उप शिक्षा अधिकारी दुगड्डा अमित कुमार चंद द्वारा बताया गया कि इस शिविर में विकास खण्ड दुगड्डा के अलावा विकास खण्ड जयहरीखाल, रिखणीखाल, नैनीडांडा और यमकेश्वर विकास खंडों के 18 वर्ष आयु तक के दिव्यांग बालक एवं बालिकाएं प्रतिभाग करेगें।
हालांकि अन्य किसी विकास खण्ड के दिव्यांग बच्चे भी अपनी सुविधा की दृष्टि से कोटद्वार के शिविर में भाग ले सकेंगे। शिविर में प्रतिभाग करने वाले बच्चों एवं उनके एक अभिभावक को आने जाने का किराया साथ ही दोपहर का भोजन शिविर स्थल पर ही उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी विद्यालयों को पत्र भेजकर ऐसे जरूरतमंद दिव्यांग बच्चों को अधिक से अधिक संख्या में शिविर में प्रतिभाग कराने की अपील की गई है।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *