विश्व दिव्यांग दिवस पर प्रेरणादाई दिव्यांगजनों का हुआ सम्मान

विश्व दिव्यांग दिवस पर प्रेरणादाई दिव्यांगजनों का हुआ सम्मान

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। बुधवार को विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर समाज कल्याण विभाग एवं जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र द्वारा जिला चिकित्सालय परिसर पौड़ी में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया! उक्त कार्यक्रम मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं अपार समाज कल्याण अधिकारी श्री अनिल कुमार सेमवाल जी की अध्यक्षता में संपन्न किया गया! गुप्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मान्य विधायक पौड़ी विधानसभा क्षेत्र राजकुमार पुरी विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष  हिमानी नेगी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल उपस्थित रहे!
इस अवसर पर जिले भर के पांच प्रतिभाशाली वह प्रेरणादाई दिव्यांग जनों को राज्य स्तरीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया!
जिला चिकित्सालय परिसर में आयोजित हुए कार्यक्रम में कुमारी रक्षा नेगी , मनीष रावत,  सूरज कुमार, शुभम एवं  दीपक को मान पत्र, प्रशस्ति पत्र, शाल एवं चेक प्रदान कर सम्मानित किया गया!
इस अवसर पर अपार समाज कल्याण अधिकारी अनिल कुमार सेमवाल  द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान करते हुए समस्त अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया! जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के नोडल अधिकारी धर्मेंद्र पवार द्वारा माननीय विधायक के समक्ष दिव्यांगजनों हेतु एक रात्रि विश्रामगृह खोले जाने हेतु प्रस्ताव रखा गया जिस पर माननीय विधायक  द्वारा उच्च स्तरीय अधिकारियों के साथ वार्ता कर शीघ्र ही इस पर कोई सकारात्मक निर्णय लेने हेतु आश्वासन प्रदान किया गया!

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *