विश्व साइकिल दिवस पर निकाली साइकिल रैली

विश्व साइकिल दिवस पर निकाली साइकिल रैली

एनसीपी न्यूज़। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर लायंस क्लब कोटद्वार डिग्निटी द्वारा साइकिल चलाकर लोगों को साइकिल से जुड़े लाभों के प्रति जागरूक किया। 

क्लब सचिव लॉयन रोहित बत्ता द्वारा बताया गया कि यह दिन इसलिए सेलिब्रेट किया जाता है ताकि लोगों को यह जानकारी मिले कि साइकिलिंग की मदद से समाज को कितना लाभ मिल सकता है। साइकिल सेहत से जुड़ी कई बीमारियों को भी दूर रखने में हमारी मदद करती है। स्वस्थ समाज के निर्माण में साइकिल एक अभूतपूर्व भूमिका निभा सकती है, इसके साथ ही लायन्स क्लब के मेंबर्स द्वारा बुद्धा पार्क में सफ़ाई अभियान भी चलाया गया और लोगों से उसे साफ रखने की अपील की गईं। इस मौके पर लायंस क्लब के सचिव लॉयन रोहित बत्ता, ट्रेजरर लॉयन राजीव मैनी, लॉयन एस के खट्टर, लॉयन प्रशांत रस्तोगी, लॉयन डाo आशीष अग्रवाल, लॉयन अमित जैन, लॉयन अवधेश चमोली, लॉयन आशीष अग्रवाल, लॉयन रोबिन सिंह, लॉयन हुकम सिंह नेगी, लॉयन ब्रिजेश, लॉयन मनीष लूथरा, लॉयन हितेश गोयल, लॉयन पुनीत कंसल, राज रस्तोगी आदि मौजूद रहे।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *