वृद्ध लोगों की समस्याओं को लेकर लूथापुर में हुआ गोष्ठी का आयोजन

वृद्ध लोगों की समस्याओं को लेकर लूथापुर में हुआ गोष्ठी का आयोजन

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। बुधवार को ग्राम लूथापुर में ग्रामीण संस्था विकास विज्ञान समिति की तरफ से एक गोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें भाबर क्षेत्र के प्रतिनिधि पार्षद जेपी बहूखंडी, मनीष नैथानी, शिवराजपुर पार्षद दीपक पाठक व दुर्गापुर से समाजसेवी गौरव जोशी ने भाग लिया।

इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय संस्था ग्रविस के संयोजक रोशन लाल कुकरेती ने वृद्ध लोगों की समस्याओं के बारे में चर्चा की। जिनमें पानी की समस्या, टंकी लगाना एवं वृद्ध आश्रम व रोजगार जैसे विषयों पर चर्चा की गई। समाजसेवी गौरव जोशी ने बताया कि भाबर क्षेत्र में युवाओं में बढ़ रही नशे की प्रवृत्ति को रोकने के लिए जन जागरूकता की आवश्यकता है। बताया कि आने वाले समय में कोटद्वार में ग्रामीण विकास विज्ञान समिति इस पर कार्य करने जा रही है। कार्यक्रम का संचालन नीलम आर्य द्वारा किया गया।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *