यूकेड़ी ने की सभी भर्तियों की सीबीआई जांच की मांग

यूकेड़ी ने की सभी भर्तियों की सीबीआई जांच की मांग

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। उत्तराखंड क्रांति दल ने राज्य में अब तक हुई सभी भर्तियों की सीबीआई जांच की मांग की है।

तहसील प्रांगण में दल के सदस्यों द्वारा धरना देने के बाद राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित किया गया। प्रेषित ज्ञापन में कहा गया कि अब तक जिस भी संस्था ने चाहे वह यूकेएसएससी, यूकेपीसीएस, विधानसभा प्रशासन, ऊर्जा विभाग या अन्य कोई भी विभाग हो सारी भर्तियों में गड़बड़ी की शिकायत मिली है। इसीलिए सरकार को सारी भर्तियों की जांच राज्य की जांच एजेंसियों से कराने की बजाय सीबीआई से करानी चाहिए। जिससे राज्य के युवाओं को न्याय मिल सकेगा।

बताया कि चूंकि वर्तमान खुलासे में सत्ताधारी दल के नेताओं का नाम भी सामने आ रहा है ऐसे में राज्य की जांच एजेंसियों पर उत्तराखंड की जनता का बिलकुल भरोसा नही है कि वह निष्पक्ष जांच कर पाएंगी। इसलिए मुख्यमंत्री को चाहिए कि वह सीबीआई जांच की सिफारिश कर राज्य की छवि को धूमिल होने से बचाये। ज्ञापन व धरना देने वालों में महानगर अध्यक्ष गुलाब सिंह रावत, महेंद्र सिंह रावत, एपी जुयाल, हरीश द्विवेदी, जगदीपक सिंह रावत, हयात सिंह, विनय भट्ट के अलावा सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *