ज़िला कांग्रेस ने इन्दिरा गांधी को 107 वीं जयंती पर किया याद

ज़िला कांग्रेस ने इन्दिरा गांधी को 107 वीं जयंती पर किया याद

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। मंगलवार को भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री, भारत रत्न, लौह महिला श्रीमती इन्दिरा गांधी की 107 वीं जयंती पर कांग्रेसियों ने जिलाध्यक्ष विनोद डबराल की अगुआई में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर सृद्धासुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री, लोह महिला, भारत रत्न श्रीमती इन्दिरा गांधी के योगदान को याद करते हुए वक्ताओं ने कहा कि इन्दिरा जी 1971 में भारत-पाक युद्ध में पाकिस्तान को परास्त कर पाकिस्तान 90 हजार सैनिकों को आत्मसमर्पण के लिए मजबूर किया और बंग्लादेश अलग राष्ट्र का दर्ज़ा दिलवाया, बैंकों का राष्ट्रीय करण कर जनता के धन की सरकारी जवाब देयी सुनिश्चित करवाई, प्रिवी पर्स की व्यवस्था समाप्त कर सरकार के शसक्तीकरण का कार्य किया, गरीबी उन्मूलन, देश वासियों की आर्थिकी मजबूत करने के लिए ग्रामीण बैंको की स्थापना, पोखरन परमाणु परीक्षण, ऐतिहासिक हरित क्रांति की योजनाएं प्रारंभ की, महिला शसक्तीकरण के लिए योजनाएं बनाई, सूचनाप्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपूर्व योगदान आदि राष्ट्र निर्माण के कार्यों में अविस्मरणीय भूमिका निभाई
आज के कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष विनोद डबराल, बीरेंद्र सिंह रावत, रमेश चंद्र खंतवाल, जितेंद्र सिंह बिष्ट, दलीप सिंह रावत एवं गोपाल सिंह गुसाईं (जिला उपाध्यक्ष) रंजना रावत (पूर्व प्रदेश महामंत्री) धर्मपाल सिंह बिष्ट (जिलाध्यक्ष बु.जीवी प्र) शंखेश्वर प्रसाद सेमवाल (प्रदेश उपाध्यक्ष सैनिक प्र) नरेंद्र नेगी (पूर्व प्रधान) भारत सिंह नेगी (सेवानिवृत प्रधानाचार्य) महावीर सिंह नेगी, प्रदीप नेगी, कृपाल सिंह नेगी, संदीप रावत, चंद्रमोहन सिंह रावत, सुरेंद्र सिंह गुसाईं, गबर सिंह रावत, दीपक रावत, अंकुर, विजय नेगी, बृजपाल बिष्ट, अनिल सिंह, मनोज कुमार, त्रिभुवन चौधरी आदि सम्मिलित थे।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *