रोटरी क्लब ने किया निःशुल्क दन्त परीक्षण शिविर का आयोजन
एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। रोटरी क्लब कोटद्वार के तत्वावधान में जनसेवा एवं सामाजिक जागरूकता के उद्देश्य से राजकीय प्राथमिक विद्यालय नंबर 1, नजीबाबाद रोड, कोटद्वार में निःशुल्क दन्त परीक्षण शिविर आयोजित किया गया जिसमें दंत चिकित्सक डॉ. अभिषेक सिंह, BDS, कोटद्वार ने कुल 34 छात्र- छात्र-छात्राओ के दांतों का परीक्षण किया तथा उन्हें दांतों की स्वच्छता एवं उचित देखभाल के संबंध में आवश्यक जानकारी दी। इस अवसर पर सभी बच्चों को डेंटल किट, साबुन एवं मिठाई वितरित की गई।
विद्यालय परिसर में आयोजित उक्त शिविर का शुभारंभ रोटरी अध्यक्ष प्रतिभा गुप्ता ने किया ।इस अवसर उन्होने कहा कि दन्त शिविर लगाने का उद्देश्य बच्चों में दंत स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें स्वस्थ दाँतों की देखभाल के सही तरीके सिखाना है । रोटरी क्लब इस प्रकार के शिविर विद्यालयो मे लगाता रहेगा।
डा• अभिषेक सिंह ने बच्चो को दाँतों की संरचना, उनके विकास, सही तरीके से ब्रश करने की विधि तथा दाँतों को स्वस्थ रखने के उपायों के बारे बताया । उन्होंने नियमित रूप से दिन में दो बार ब्रश करने, संतुलित आहार लेने तथा समय-समय पर दंत परीक्षण कराने का महत्व समझाया।
इस अवसर प्रधानाध्यापिका विनीता ध्यानी , सचिव वीना रावत, विपिन बक्शी , डी पी सिंह ने विचार व्यक्त किए ।
इस अवसर पर डा• अभिषेक सिंह ने 34 छात्र-छात्राओ का निःशुल्क दंत परीक्षण किया । जिन बच्चों को उपचार की आवश्यकता थी, उन्हें आवश्यक परामर्श एवं दवाइयाँ प्रदान की गईं औरउनके परिवार को भी सूचित करने के निर्देश दिए। प्रत्येक छात्र- छात्रा को दन्त किट व साबुन भी वितरित किए गए ताकि वे अच्छी दंत स्वच्छता की आदत विकसित कर सकें।
शिविर का संचालन सचिव वीना रावत ने किया ।
इस अवसर पर अध्यक्ष रो• प्रतिभा गुप्ता ,सचिव रो• वीना रावत, रो• उषा अग्रवाल , रो• ऋषि ऐरन, रो• अशोक अग्रवाल , रो• विपिन बख्शी जी, रो• डी.पी. सिंह , रो• धीरजधर बछुवाण, रो• गोपाल बंसल एवं रो• विजय कुमार माहेश्वरी , प्रधानाध्यापिका विनीता ध्यानी इत्यादि सदस्य व शिक्षिकाए उपस्थित थी ।
