सनेह क्षेत्र में महिला पर हमला करने वाला गुलदार ट्रेंकुलाइज
एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। कोटद्वार के सनेह क्षेत्र में बीते रोज महिला पर हमला करने वाले गुलदार को वन विभाग की टीम द्वारा ट्रेंकुलाइज कर लिया गया है। क्षेत्रवासियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए वन विभाग द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई सराहनीय है। जनता की सुरक्षा सर्वोपरि है। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था एवं वन विभाग की कार्रवाई पर लगातार नजर बनाए रखी जानी चाहिए।
