19 को गुरु नानक जी के 553 वें प्रकाश पर्व पर होगा शोभायात्रा का आयोजन

19 को गुरु नानक जी के 553 वें प्रकाश पर्व पर होगा शोभायात्रा का आयोजन

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। श्री गुरुद्वारा कमेटी रिफ्यूजी कॉलोनी द्वारा 19 एवं 20 नवंबर को गुरुनानक जयंती के अवसर पर श्री गुरु नानक जी के 553 वें प्रकाश पर्व पर शोभायात्रा व कीर्तन समागम का आयोजन करेगी।

प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सरदार महिंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 19 एवं 20 नवंबर 2022 को श्री गुरुद्वारा माता बेसरी भाई रिफ्यूजी कॉलोनी कोटद्वार के द्वारा श्री गुरु नानक जयंती का आयोजन किया जा रहा है। इस उपलक्ष में 19 नवंबर को सुबह 10:00 बजे विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। जबकि 20 नवंबर को सुबह 10:00 बजे से कीर्तन समागम का आयोजन किया जाएगा।

बताया कि कीर्तन समागम जगादरी के ज्ञानी चरणजीत सिंह द्वारा किया जाएगा। बताया कि दोनों ही दिन लंगर प्रसाद का आयोजन किया जाएगा। सभी श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर गुरु का आशीर्वाद प्राप्त करें ।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *