रोटरी क्लब 13 को लगाएगा निःशुल्क नेत्र जांच शिविर

रोटरी क्लब 13 को लगाएगा निःशुल्क नेत्र जांच शिविर

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। रोटरी क्लब कोटद्वार के तत्वावधान मे हिमालय अस्पताल जौलीग्रान्ट के सहयोग से निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन आगामी 13 नवम्बर 2022 को किया जायेगा।
क्लब के जनसर्म्पक अधिकारी गोपाल बंसल ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त शिविर आगामी 13 नवम्बर 2022 रविवार को प्रातः 10•30 बजे से दोपहर 1•30 बजे तक स्थान रोटरी भवन डिफेंस कालोनी नजीबाबाद रोड मे लगाया जायेगा। जिसमे नेत्रो का हिमालय अस्पताल के अनुभवी व विशेषज्ञ नेत्र चिकित्सको द्वारा परीक्षण किया जायेगा । साथ ही आवश्यकतानुसार नेत्र आपरेशन हेतु मरीजो को जौलीग्रान्ट भेजा जायेगा । उन्होने समस्त जनता से अपील की है कि उक्त शिविर मे पहुंचकर इसका लाभ उठाये ।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *