2.85 लाख की कण्वाश्रम मिर्ग विहार की चार दीवारी धड़ाम

2.85 लाख की कण्वाश्रम मिर्ग विहार की चार दीवारी धड़ाम

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। लैंसडौन वन प्रभाग द्वारा कण्वाश्रम में रेस्क्यू सेंटर के नाम पर बनाई गई  2.85 लाख रुपये चार दिवारी बारिश के चलते क्षतिग्रस्त हो गयी। दो वर्ष पूर्व उक्त दीवार को तत्कालीन वन मंत्री डॉक्टर हरक सिंह रावत के कार्यकाल में कण्वाश्रम स्थित मिर्ग विहार को रेस्क्यू सेंटर बनाने के लिए चार दिवारी का निर्माण किया गया था। लेकिन कार्यदाई संस्था द्वारा किये गए घटिया निर्माण के चलते दीवार दूसरे वर्ष ही धराशायी हो गयी। इतना ही नही मवकोट से डिग्री कॉलेज तक बनी हाथी सुरक्षा के नाम पर बनी सुरक्षा दीवार में भी जगह -जगह दरारें देखी जा सकती हैं। लाख टके का सवाल यह है कि क्या वन विभाग इस घटिया निर्माण की जांच कराएगा या खाना पूर्ति कर फिर नए बजट को ठिकाने लगाने का प्रयास किया जाएगा।

 

 

 

 

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *