बिना साईलेंसर लगी 16 मोटरसाइकिलें हुई सीज

बिना साईलेंसर लगी 16 मोटरसाइकिलें हुई सीज

एनसीपी न्यूज़। कांवड़ यात्रा में इस बार बिना साईलेंसर वाली दुपहिया वाहनों पर पाबंदी लगायी है। ऐसे दुपहिया वाहनों को जनपद में चैकिंग कर रोका जा रहा है। श्री नीलकंठ कांवड़ मेला आरम्भ होने से वर्तमान तक 16 दुपहिया वाहनों के चालान किये गये। वर्तमान में श्री नीलकंठ कांवड़ मेला यात्रा में पैदल एवं वाहनों से काफी संख्या में कांवड़िये यात्रा पर आ रहे हैं । जिनमें से कई कांवड़िये दुपहिया वाहनों में बिना साईलेंन्सर लगाये यात्रा में आ रहे हैं। जिसके दृष्टिगत श्रीमान पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड़ महोदय द्वारा यात्रा से पूर्व ही कांवड़ यात्रा-2023 को सुगमता और सुरक्षित तरीके से सम्पन्न कराने हेतु उत्तराखण्ड़ पुलिस की प्राथमिकता बताते हुये बिना साईलेंसर के मोटरसाइकिल चलाने से उसमें आग लगने की सम्भावना बढ़ जाने पर कांवड़ियों व उनके साथियों के लिये खतरनाक होता है। साथ ही मोटर साइकिल से ध्वनि प्रदूषण भी होता है। ध्वनि प्रदूषण होने से पैदल चलने वाले कांवड़िये हड़बड़ा जाते हैं। अतः जो कांवड़िये दुपहिया वाहनों में बिना साईलेंन्सर लगाये श्री नीलकंठ मन्दिर दर्शन करने उत्तराखण्ड़ आयेंगे, उन पर नियमानुसार मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्यवाही करने हेतु सख्त आदेश दिये गये हैं।

इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्वेता चौबे के निर्देशन में पौड़ी पुलिस द्वारा श्री नीलकंठ कांवड़ यात्रा के दौरान बिना साईलेंसर लगाये 16 कांवड़ियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही करते हुये यात्रा पर आने वाले अन्य कांवड़ियों को भी दोषपूर्ण साईलेंसर वाली मोटरसाइकिल से यात्रा ना करने हेतु जागरुक किया गया।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *