21 मकान मालिकों के विरुद्ध हुई चालानी कार्यवाई, 2 लाख रुपये का लगा जुर्माना

21 मकान मालिकों के विरुद्ध हुई चालानी कार्यवाई, 2 लाख रुपये का लगा जुर्माना

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। रविवार को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कोटद्वार के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में रहने वाले बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन हेतु विशेष सत्यापन अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य जनपद पौड़ी गढ़वाल में सुरक्षा सुनिश्चित करना एवं बाहरी व्यक्तियों के नियमित सत्यापन के माध्यम से किसी भी प्रकार की अपराधिक गतिविधि पर रोक लगाना था। इस अभियान के दौरान दो अलग-अलग टीमें गठित की गईं। उक्त दोनों गठित पुलिस टीमों द्वारा लकड़ी पड़ाव, गाड़ी घाट, झूला पुल, स्टेडियम कालोनी, आम पड़ाव तथा जौनपुर क्षेत्र में सघन सत्यापन अभियान चलाया जिसमें कुल 150 व्यक्तियों से अधिके के सत्यापन की कार्यवाही की गई। इस दौरान 21 मकान मालिकों के विरुद्ध यह पाया गया कि उन्होंने अपने किराएदारों का सत्यापन नियमानुसार नहीं कराया था। जिसके चलते सभी के विरुद्ध पुलिस अधिनियम धारा 83 के तहत चालानी कार्यवाही कर कुल ₹2,10,000/- (दो लाख दस हजार रुपये) का जुर्माना भी लगाया गया। जनपद में सुरक्षा व अनुशासन के लिए किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बर्दाश्त की जाएगी। ऐसे अभियान निरंतर रूप से चलाए जाते रहेंगे।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *