ऑनलाइन ठगी की कुल 167000/- रु0 की धनराशी को लौटाया साइबर पीड़ितों के खातों में वापस

ऑनलाइन ठगी की कुल 167000/- रु0 की धनराशी को लौटाया साइबर पीड़ितों के खातों में वापस

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,  जनपद पौड़ी गढ़वाल, द्वारा वर्तमान समय में बढ़ते साईबर अपराधों के दृष्टिगत जनपद में गठित साईबर सैल को साइबर अपराधों से सम्बन्धित शिकायते प्राप्त होने पर त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है । इसी क्रम में जनपद की साईबर सैल टीम द्वारा लगातार कार्यवही करने के क्रम में 02 साइबर पीडितों की मेहनत की कमाई कुल 167000/- रु0 की धनराशी को आज उनके खातों में वापस दिला दिया गया।

केस नम्बर-1
आवेदक प्रमोद सिंह पंवार निवासी-कोटद्वार साइबर सैल कोटद्वार में एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमें उनके द्वारा अंकित किया गया है , अज्ञात व्यक्ति द्वारा आवेदक को कॉल कर आवेदक का क्रैडिट कार्ड बन्द करने का झांसा देकर उनसे कुल 72000/- रुपये की ऑनलाईन ठगी की गयी है।।

केस नम्बर-2
आवेदक ऋषि कुमार निवासी कोटद्वार द्वारा एक शिकायती प्रार्थना पत्र साईबर सैल को प्रेषित किया जिसमें उनके द्वारा बताया गया था कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा ऑनलाईन जॉब दिलाने का झांसा देने के नाम पर वादी से कुल 95,000/- रुपये की ऑनलाईन ठगी की गयी है ।

साईबर सैल कोटद्वार टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये सम्बन्धित पैमेन्ट गेटवे/बैंक नोडल के नोडल अधिकारी से पत्राचार कर उक्त दोनों साइबर पीड़ितों के खाते से ठगी हुई कुल 167000/- रु0 की धनराशी को आवेदकों के खातों में वापस लौटा दी गई है।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *