3 शातिर चोर माल सहित गिरफ्तार

3 शातिर चोर माल सहित गिरफ्तार

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। दिनांक 03.09.2025 को शशि मोहन कंस्ट्रक्शन कम्पनी के साइट इंजीनियर द्वारा कोतवाली कोटद्वार में एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया। जिसमें उनके द्वारा बताया गया कि अज्ञात चोरों द्वारा किशनपुरी कलालघाटी स्थित उनकी construction साइट से सरिया एवं सैटरिंग चोरी कर ली गई है। इस संबंध में कोतवाली कोटद्वार में मु0अ0स0 215/25, धारा 305(ए) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कोटद्वार श्री रमेश तनवर के नेतृत्व में तत्काल पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने घटनास्थल पर गहन जांच करते हुए त्वरित सुरागसी व पतारसी प्रारंभ की। निरंतर प्रयासों और कुशल कार्यवाही के परिणामस्वरूप पुलिस टीम ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए तीन शातिर अभियुक्तों – सुजल, मनीष एवं अमित को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किया गया माल भी बरामद किया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्त गण*
1. -सुजल,निवासी झण्डीचौड पूर्वी कलालघाटी कोत0 कोटद्वार
2. मनीष निवासी जशोधरपुर कलालघाटी कोटद्वार
3. अमित निवासी झण्डीचौड पूर्वी कलालघाटी

*बरामद माल*
1. 04 बंडल 10 MM सरिया (साबूत)
2. 01 बंडल कटा हुआ सरिया 10 MM
3. 04 लोहे की सैटरिंग प्लेटे

 

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *