शिक्षके दिवस पर रोटरी क्लब ने आठ शिक्षकों को किया सम्मानित

शिक्षके दिवस पर रोटरी क्लब ने आठ शिक्षकों को किया सम्मानित

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। रोटरी क्लब के तत्वावधान मे शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य मे आठ शिक्षक व शिक्षिकाओ को सम्मानित किया गया ।
नजीबाबाद रोड स्थित रोटरी सामुदायिक केंद्र मे आयोजित उक्त शिक्षक सम्मान समारोह का शुभारंभ रोटरी अध्यक्ष ऋषि ऐरन
ने किया । इस अवसर पर उन्होने कहा कि शिक्षक समाज का दर्पण होता है जो सही रास्ता दिखाता है । शिक्षक व शिष्य एक दूसरे के पूरक है ।
इस अवसर पर अनीत चावला, अनिल भोला, बीना रावत, के एस नेगी ने विचार व्यक्त किए ।
कार्यक्रम का संचालन सचिव विजय कुमार ने किया ।
इस अवसर पर श्री पृथ्वी विघा मन्दिर झण्डीचौड़ की संस्थापिका श्रीमती मीनाक्षी नौटियाल, अवकाश प्राप्त शारीरिक शिक्षा अध्यापक भारत सिंह रावत, अवकाश प्राप्त प्रधानाध्यापक दिलवर सिंह बिष्ट, रितेश शर्मा सरस्वती विघा मन्दिर इण्टर कालेज के आचार्य रितेश बलोधी व गीता रावत,संगीत साधना केन्द्र के जीतेन्द्र सिंह बिष्ट, बीना रावत व महाविद्यालय के अवकाश प्राप्त प्राचार्य डाॅ• के एस नेगी को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर अध्यक्ष ऋषि ऐरन, सचिव विजय कुमार, कोषाध्यक्ष धनेश अग्रवाल , अनीत चावला, अनिल भोला,मनीष अग्रवाल, बीना रावत, संजीव अग्रवाल, डा• के एस नेगी, गोपाल बंसल ,इत्यादि सदस्य उपस्थित थे ।

 

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *