4.80 ग्राम स्मैक के साथ भूरा गिरफ्तार

4.80 ग्राम स्मैक के साथ भूरा गिरफ्तार

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। कोटद्वार पुलिस टीम द्वारा दिनाँक 26.07.2023 को दौराने शान्ति व्यवस्था/ चैकिंग मादक पदार्थ एक व्यक्ति शाहिद पुत्र उर्फ भूरा को कोटद्वार से 04.80 ग्राम अवैध स्मैक बरामद कर गिरफ्तार किया गया। जिस आधार पर अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्व कोतवाली कोटद्वार पर NDPS Act के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। पौड़ी पुलिस द्वारा युवाओं में बढ़ते नशे की प्रवृत्ति की रोकथाम,अवैध मादक पदार्थो की तस्करी में संलिप्त अपराधियों के विरुद्व अभियान लगातार जारी है।

*पूछताछ विवरण*
अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया कि मैं घुमते फिरते बरेली गया था ये स्मैक मैने बरेली में किसी राहगीर से खरीदी थी जिसका मैं ना ही नाम जानता हूँ और ना ही पता, इस स्मैक में से कुछ स्मैक में दूसरे व्यक्तियों को बेचकर अपना खर्चा चलाता हूँ और कुछ स्मैक स्वयं पीता हूँ।

*नाम पता अभियुक्त*
शाहिद उर्फ भूरा (उम्र-23 वर्ष) पुत्र नसीम, निवासी-खुमरा बस्ती, इन्दिरानगर, आमपडाव, कोटद्वार थाना-कोटद्वार जनपद पौडी गढवाल।

*बरामद माल*
कुल 4.80 ग्राम अवैध स्मैक

*पंजीकृत अभियोग*
मु0अ0सं0- 156/2023, धारा 8/21 NDPS ACT

*पुलिस टीम*
1. उपनिरीक्षक मेहराजुद्दीन
2. मुख्य आरक्षी 86 ना0पु0 धनपाल
3. आरक्षी 53 ना0पु0 धनपाल

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *