लैंसडौन वन प्रभाग के कोटद्वार रेंज ने स्कूली बच्चों के साथ मिलकर लगाए पौधे

लैंसडौन वन प्रभाग के कोटद्वार रेंज ने स्कूली बच्चों के साथ मिलकर लगाए पौधे

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। लैंसडौन वन प्रभाग के कोटद्वार रेंज ने 16 जुलाई से 15 अगस्त तक चलने वाले हरेला पर्व के तहत आज बुधवार को रेंज इलाके में स्कूली बच्चों के साथ मिलकर पौधरोपण किया।

इस अवसर पर रेंज अधिकारी अजय कुमार ध्यानी ने बच्चों को संबोधित करते हुए उनसे अपील की कि वह सिर्फ इन पौधों को लगाए ही नही बल्कि कुछ- कुछ समय बाद इनको देखने भी आएं जिससे यह पौधे पेड़ बन सकें और पर्यावरण को शुद्ध बनाने में सहायक हों। कहा कि मात्र पौधे लगाने से हमारी जिम्मेदारी पूरी नही होती उनकी सही देखभाल करनी भी जरूरी है। पौधरोपण कार्यक्रम में फोरेस्टर धीरज कुमार, फोरेस्टर राहुल, फोरेस्टर नवजीवन बौडाई, फारेस्ट गार्ड भूपेंद्र, फारेस्ट गार्ड महेंद्र टम्टा के अलावा स्कूली बच्चे व स्टाफ मौजूद था।

 

 

 

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *