कांग्रेस ने सामूहिक खिचड़ी भोज के साथ अम्बेडकर को जयंती पर किया याद

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। सोमवार को जिला कांग्रेस कार्यालय कोटद्वार में कांग्रेसियों ने जिलाध्यक्ष विनोद डबराल की अगुआई में अन्याय, असमानता, शोषण एवं जातिगत भेदभाव के खिलाफ संघर्ष की प्रतिमूर्ति डा. भीमराव अम्बेदकर की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर बिनम्र सृद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि आज ही के दिन 14 अप्रैल 1891 को इस महान आत्मा इस धरती पर अवतरण। स्कूली दिनों इन्होने जहां मानवता को शर्मसार करने वाली अस्पृश्यता का दंश झेला, वहीं नौकरी व वकालत के दिनों में भेदभाव, दलितों का मंदिरों में प्रवेश पर प्रतिबंध के खिलाफ भी जीवन पर्यन्त संघर्ष किया।
छात्र जीवन में मेधावी होने की योग्यता को देखते हुए ‘बड़ौदा’ के महाराजा शिवाजी राव गायकवाड़ ने 25 रु0 छात्रवृत्ति प्रदान की, बाद में पिता की मृत्यु के बाद ‘कोल्हापुर’ के शासक ‘शाह जी महाराज’ उन्हें पत्रिका एवं पुस्तकों के प्रकाशन में सहायता प्रदान की और उन्होंने कोलंबिया (न्यूयार्क) अमेरिका में उच्च शिक्षा ग्रहण करने के साथ ही अस्पृश्यता और अछूत सम्बन्धी मनोदशा पर 11 (ग्यारह) पुस्तकों की रचना की। पं. जवाहर लाल नेहरू एवं एवं सरदार बल्लभ भाई पटेल पर गहरे प्रभाव के चलते आजादी के बाद पहली सरकार में उन्हें कानून एवं श्रम मंत्री बनाया गया साथ ही संविधान की प्रारूप समिति का अध्यक्ष भी बनाया गया।
मरणोपरांत उन्हें बर्ष 1990 में “भारत रत्न” से नवाजा गया।
संगोष्ठी के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता सामूहिक खिचड़ी भोज में भी सम्मिलित हुए।
आज के कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष विनोद डबराल, रंजना रावत (पूर्व मेयर प्रत्याशी कांग्रेस) प्रेम सिंह पयाल (जिलाध्यक्ष शिक्षक प्रकोष्ठ) सतेन्द्र सिंह बिष्ट, बीरेंद्र सिंह रावत, गोपाल सिंह गुसाईं, गोकुल सिंह नेगी,भारत सिंह नेगी एवं विनोद रावत (उपाध्यक्ष ) शीला भारती, कृपाल सिंह नेगी एवं विनोद नेगी (जिला महामंत्री) मनोज बिष्ट (जिला प्रवक्ता ) प्रवेश रावत (पूर्व प्रदेश सचिव ) ज्योति प्रदीप नेगी एवं गबर सिंह (जिला सचिव) परमानंद, सुरेंद्र सिंह नेगी, राजा आर्य, योगेन्द्र सिंह चौहान, जावेद, त्रिभुवन सिंह, धीरेंद्र कुमार , जगदीश सिंह, धर्मेंद्र सिंह, कमलेश बिष्ट आदि सम्मिलित थे।