कांग्रेस ने राजीव गांधी को 81वीं जयंती पर अर्पित किए श्रद्धासुमन

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। बुधवार को प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी निर्देश पर कांग्रेस कार्यालय मालवीय उद्यान कोटद्वार में कांग्रेस जनों ने सूचना प्रोद्योगिकी क्रांति के जनक, आज ही के दिन 20 अगस्त 1944 को बम्बई में जन्मे भारत के 9वें पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्व.राजीव गांधी की 81 वीं जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर सृद्धासुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि प्रतिभा के धनी राजीव गांधी ने प्रारंभिक शिक्षा बेलहम स्कू. देहरादून में ग्रहण करने के बाद उच्च शिक्षा और केमिकल इंजीनियरिंग की डिग्री कैम्ब्रिज लंदन से प्राप्त कर विमान संचालन प्रशिक्षण प्राप्त करके इंडियन एयरलाइंस में नौकरी भी की।
बहुत ही अप्रत्याशित घटनाक्रम में 31 अक्टू 1984 में अपनी मां देश की प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की हत्या के बाद राजीव गांधी ने देश की बागड़ोर संभाली।
अपने प्रधानमंत्रित्व काल उनकी महान उपलब्धियों में सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में कंप्यूटरीकृत व्यवस्था का विकास, राजनीति में सुचिता लाने के लिए दलबदल कानून बनाया, महिला सम्मान और शसक्तीकरण के लिए पंचायती विधेयक में महिलाओ के लिए आरक्षण व्यवस्था, चुनावों में नौजवानों की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वोट देने के लिए आयु सीमा 21 से 18 वर्ष की गई, 1988 में बिकराल रूप ले चुकी बेरोज़गारी के निदान के लिए व्यापक ऋण योजना प्रारम्भ की, विवादास्पद स्थितियों के बीच अयोध्या में राम लला के दर्शन की अनुमति प्रदान की, देश की सुरक्षा के मध्यनजर उन्होंने पृथ्वी, त्रिशूल, अग्नि मिसाइल प्रक्षेपास्त्रों का बिकास किया।
इस अवसर पर जुआ (दुगड्डा) के नव निर्वाचित प्रधान जितेंद्र सिंह बिष्ट के कार्यालय आगमन पर स्वागत किया गया।
बलबीर सिंह रावत, रंजना रावत (पूर्व मेयर प्रत्याशी कांग्रेस ) बीरेंद्र सिंह रावत, प्रेम सिंह पयाल (जिलाध्यक्ष शिक्षक प्रकोष्ठ ) मो.स्वाले (जिलाध्यक्ष अल्पसंख्य प्र) लक्ष्मी चौहान, शीला भारती, सरिता बिष्ट, कै. शैलेन्द्र सिंह मियां, गोपाल सिंह गुसाईं, गोकुल सिंह नेगी, नरेन्द्र प्रधान, बिनोद प्रधान, मनोज बिष्ट, महावीर सिंह नेगी, चन्द्र मो सिंह रावत, विजय नेगी, योगंबर चौहान, प्रदीप नेगी, जावेद हुसैन, सुरेंद्र सिंह नेगी, राजा राम, सुमित राज सिंह, कृपाल सिंह रावत, मातबर सिंह नेगी, चंद्रदीप, त्रिभुवन सिंह, धीरेन्द्र नेगी, दिलवर सिंह आदि सम्मिलित थे।